अमरीकी प्रतिबंधों के कारण हम पहले ही सतर्क थे और आज के कठिन हालात की तैयारी हम पहले ही कर चुके थेः ईरान
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
ईरान के उप राष्ट्रपति इसहाक़ जहांगीरी ने कहा कि अमरीकी प्रतिबंधों के नतीजे में ईरान पहले ही इस स्थिति के लिए तैयार था कि तेल की आमदनी बिल्कुल रुक जाए।इसहाक़ जहांगीरी ने कहा कि आज हम जिन हालात में हैं और तेल के बाज़ार की जो हालत है अमरीकी प्रतिबंधों के चलते हम इसके लिए पहले से ही तैयार थे।विश्व बाज़ार में तेल की क़ीमतें जीरो से भी नीचे चली गईं।
जहांगीरी ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से हमारे कुछ उद्योगों पर असर पड़ा है अब देश के विश्वविद्यालयों और शोध केन्द्रों को चाहिए कि वर्तमान समस्याओं से बाहर निकलने का वैज्ञानिक रास्ता तलाश करें।ईरान कई साल से कोशिश कर रहा है कि अपनी अर्थ व्यवस्था को तेल पर निर्भरता से आज़ाद करा ले।

