सौमैया कालोनी के युवाओं ने बांटा लंच पैकेट

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

बाराबंकी। देवा रोड स्थित सोमैया कालोनी के युवाओं द्वारा कोरोना महामारी के इस काल में जरुरतमंदो के लिए लंच पैकेट का प्रबंध बराबर कर रहे हैं। इसी के तहत बुधवार के विभिन्न मार्गों पर गुजरने वाले ठेला, गाड़ी चालकों सड़क किनारे पैदल जा रहे लोगों को लंच पैकेट बांटा। इन युवाओं का मुख्य उद्देश्य है कि गरीब जरुरतमंदो तक मुफ्त भोजन पहुंचाना है। इस सराहनीय कार्य में अंकित झां, ज्ञानेंद्र आर्या, हर्षित सिंह, विवेक मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, आकिब, अभिषेक वर्मा, रवि प्रकाश यादव, इमरान अंसारी शामिल रहे।

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!