प्राचीन रामलीला मैदान में होने वाली नगर में
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली। प्राचीन रामलीला मैदान में होने वाली नगर में पुज्य महाराज श्री इंद्रेश जी के मुखारबिंद से होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के मैदान का एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन दल, पीडब्ल्यूडी, एआरटीओ, विद्युत सुरक्षा को एनओसी देने को निर्देशित किया।
प्राचीन रामलीला मैदान में आगामी 13 नवंबर से होने वाली श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां जोरों पर है। इसको देखते हुए एसडीएम राशि कृष्ण, तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, सीओ अजय कुमार सिंह, विद्युत सुरक्षा अधिकारी निशा, सीएफओ रामराजा यादव, एलएमएफ महेन्द्र पाल सिंह के साथ नगर पालिका से जितेंद्र बाबू ने एक एक बिंदु की आयोजकों से जानकारी ली। राधारानी प्रेम सेवा समिति के व्यवस्थापक मनोज यादव ने बताया कथा पंडाल पूर्ण बटरप्रूफ़ होगा जिसके तीन द्वार के साथ एक मुख्य द्वारा एक वीआईपी के साथ एक पार्किंग गेट रहेगा। बाहर से आने वाले श्रोताओं को जलपान की व्यवस्था श्रीराधा रानी प्रेम सेवा समिति की तरफ से रहेगा। एसडीएम ने सीएफओ के लिये एक दमकल गाड़ी के साथ नगर पालिका से पानी के टैंकर को कथा के समापन तक कथा स्थल पर रखने के निर्देश दिये। इस मौके पर राधारानी प्रेम सेवा समिति के मुख्य यज्ञमान अमित अग्रवाल सोनू, एड.मनोज शंखधार, आलोक अग्रवाल, एड.पवन गुप्ता, प्रवीण नादान, सतीश माथुर, अजीत सिंह, बालकृष्ण गुप्ता, गुड्डू पाराशरी, कीर्ति शाक्य, पूरन प्रकाश, डॉ सुमित पाल, विशाल यादव, डॉ प्रमोद यादव आदि कथा प्रेमी मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

