करोना के खिलाफ जंग लड़कर समाज की सेवा कर रहेे हैं विनय गुप्ता

सिटी-रिपोर्टर एस0एम0 न्यूज 24

बाराबंकी। बंकी नगर पंचायत के वार्ड संख्या-2 दक्षिण टोला के सभासद प्रतिनिधि अपने वार्ड के निवासियों की सेवा लगातार कर रहे हैं तथा क्षेत्र में समुचित साफ सफाई के साथ-साथ बाहरी व्यक्तियों के आने पर उनकी समुचित जांच कराते हैं जिससे वार्ड, नगर पंचायत बंकी तथा जनपद करोना मुक्त बना रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब से लाॅकडाउन घोषित हुआ है तब से वार्ड में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे इसके लिए घर-घर जाकर सभी को कोटेदार द्वारा समय-समय पर राशन दिलवा रहे हैं तथा नगर की साफ सफाई के लिए बखूबी दौड़ भाग कर रहे हैं।
दूसरी तरफ अपनी गैस एजेंसी ‘‘विश्वास भारतगैस’’ औरंगाबाद में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत सभी पात्र व्यक्तियों को फोन व गांव-गांव सम्पर्क करके सरकार की योजना के बारे में अवगत करा रहे हैं और लोगों को समय-समय पर गैस उपलब्ध करवा रहे हैं। जब से लाॅकडाउन की घोषणा हुई है तब से सुबह से लेकर रात तक लोगों की मदद कर रहे हैं। एजेंसी पर ज्यादा भीड़ न हो इसके लिए इन्होंने अपने कर्मचारियों को अलग-अलग भेजकर लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि आप घर पर ही सुरक्षित रहे और हमारे कर्मचारी आपको समय पर गैस उपलब्ध कर देंगे। जिससे दूर दराज के लोगों में बहुत सुविधा मिल रहे है। ऐसी कर्मयोगी करोना योद्धा का समाज हमेशा ऋणी रहेगा।

सिटी-रिपोर्टर एस0एम0 न्यूज 24

Don`t copy text!