पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश दिनांक 24.04.2020
बाराबंकी थाना लोनीकटरा पुलिस टीम ने यौन उत्पीड़न से सम्बन्धित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा श्री नित्यानन्द सिंह के नेतृत्व में थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना लोनीकटरा में पंजीकृत मु0अ0सं0 92/2020 धारा 363/366/376/507 भादवि0 व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक अभियुक्त को आज दिनांक 24.04.2020 को समय 09.50 बजे मकनपुर तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त-
रामकुमार पुत्र बाबादीन निवासी तमौरिया थाना नगराम जनपद लखनऊ।पुलिस टीम-1. प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा श्री नित्यानन्द सिंह जनपद बाराबंकी।2. का0 मुकेश कुमार थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।

