जैदपुर में ज़रूरत मन्द को राशन,माक्स, वितरित किया गया ।

मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

जैदपुर । कस्बा जैदपुर में लोगो को कोरोना वाइरस से जागरूक करते हुए माक्स बाटे व ज़रूरत मन्द लोगो को राशन वितरित किया गया ।
कस्बा जैदपुर में ग्राम टिकरा निवासी समाज सेवी मो अफ़ज़ाल, डॉक्टर शादाब, अल्तमश ने कस्बा जैदपुर में लोगो जागरूक करते हुए माक्स बाटे तथा कई गरीब परिवारों को राशन वितरित किया । इसके बाद समाज सेवी अफ़ज़ाल व डॉ शादाब ने केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक रजनीश तिरपाठी को भी माक्स वितरित किया । इसके बाद बैंक के सामने खड़े सभी लोगो माक्स दिए । इसके बाद थाने चौराहे पर लोगो को माक्स दिए । इस अवसर मो अफ़ज़ाल ने कहा कि हम सबको मिल कर लाक डाउन के नियमों का पालन का चाहिए और अगर जरूरत ना हो तो घर से बाहर बिल्कुल ना निकले साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें डॉक्टर शादाब ने बताया की सोशल डिस्टेंस बहुत जरूरी है लोगों से बात करते समय एक मीटर दूरी का फासला होना जरूरी है मोहम्मद अल्तमश ने कहा की हम सभी को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए और हाथों को साबुन से धोना चाहिए हम सबको मिलकर कोरोना को हराना है इस अवसर कर पत्रकार यासिर अराफ़ात कैफी भी मौजूद थे

Don`t copy text!