पुलिस लाइन परेड और मैस निरीक्षण: एसएसपी ने दिया कर्मचारियों को प्रोत्साहन

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बदायूं।पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण की।सलामी के बाद एसएसपी ने परेड का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।
परेड में सम्मिलित पुलिसकर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के आदेश दिए।इसके बाद शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाई गई। बाद में एसएसपी ने पुलिस लाइन की शाखाओं, मैस, अस्पताल, पुलिस बैरक, जिम तथा सैलून आदि का निरीक्षण किया और संबंधित को दिशा निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने मैस में बनने वाले खाने का स्वाद चखा।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!