जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन फाइव की यूनिट सोलह की यूनिट कांफ्रेंस आयोजित की गई

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन फाइव की यूनिट सोलह की यूनिट कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कांफ्रेंस में यूनिट सोलह के अंतर्गत आने वाले ग्रुप जायंट्स ग्रुप स्टार्स, जायंट्स ग्रुप सिटी, जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि एवं जायंट्स ग्रुप रॉयल्स को वर्ष पर्यंत किए गए सामाजिक कार्यों के आधार पर यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फेडरेशन फाइव के अध्यक्ष डॉक्टर उमेश अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि फेडरेशन सेक्रेटरी लव कुमार आर्य बहजोई फ्रेंड्स के सुमित कुमार गुप्ता एवं राहुल वार्ष्णेय को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। बेस्ट प्रेसिडेंट का पुरस्कार राखी वार्ष्णेय एवं अभिनव अग्रवाल को, बेस्ट सचिव का पुरस्कार पिंकी गुप्ता को, बेस्ट कोषाध्यक्ष का पुरस्कार नितिन गुप्ता को, नए ग्रुप का प्रस्ताव पुरस्कार बिसौली रॉयल्स को, बेस्ट प्रोजेक्ट का पुरस्कार महिला समृद्धि, बिसौली स्टार्स तथा बिसौली सिटी को बेस्ट जॉइंट्स सप्ताह का पुरस्कार बिसौली स्टार्स, बिसौली सिटी, महिला समृद्धि तथा बिसौली रॉयल्स ग्रुप को यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय द्वारा प्रदान किया गया। कॉन्फ्रेंस का सफल संचालन प्रसिद्ध कवि प्रवीण अग्रवाल नादान द्वारा किया गया। इस अवसर पर आंचल वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, पिंकी गुप्ता, रविंद्र मोहन अग्रवाल, नितिन गुप्ता, अभिनव अग्रवाल, प्रशांत गर्ग, सुचित अग्रवाल, राहुल वार्ष्णेय, डॉ. गौरव वार्ष्णेय, आदित्य वार्ष्णेय आदि सदस्य उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!