बाट माप तोल विभाग द्वारा नगर क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में पेट्रोल पंपों के साथ बीज धान सेलर सहित अन्य दुकानों का निरीक्षण

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। बाट माप तोल विभाग द्वारा नगर सहित तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में पेट्रोल पंपों के साथ खाद बीज, धान सेलर, परचूनी की दुकान एवं मीट शॉप की दुकानों का निरीक्षण किया गया। बिना मुहर कांटे बाट पाए जाने पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 11 चालान किए। शनिवार को बाट माप निरीक्षक ओमप्रकाश ने तहसील क्षेत्र के गांव पिपरिया, अजीतपुर, मोगरा, हबीबपुर, दूनपुर की खाद बीज, धान सेलर, परचूनी की दुकान एवं मीट शॉप पर निरीक्षण किया। जहां विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की धाराओं के अंतर्गत बिना मुहर कांटे बाट पाये जाने पर सुसंगत धाराओं में 11 प्रतिष्ठानों के चालान किये। बाट माप तोल विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ था।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!