रमजान के दौरान बंद रही मस्जिदें, लोगों ने घरों में रहकर पढ़ी नमाज
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स
मुंबई, । शुक्रवार को चाँद दिखने के बाद शनिवार से मुस्लिम धर्मवाबंलियों के रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है. इस दौरान लॉकडाउन का पालन करते हुए मुंबई एवं आस-पास के शहरों समेत राज्य भर में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने-अपने घरों में रहकर नमाज अदा की. मालूम हो कि, कोरोना आपदा के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लागू है. इस दौरान नमाज पढ़ने के लिए किसी के भी इकट्ठा होने पर रोक है. देश के कई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है. साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी मुस्लिम समुदाय से घर में रहकर इबादत करने की अपील है. गौरतलब हो कि रमजान का यह पाक महीना शनिवार से शुरू हुआ है. अरबी कैलेंडर के अनुसार, शनिवार (25 अप्रैल) को पहला रोजा रखा जा रहा है. इस दौरान सुबह 4:21 पर रोजा सहरी हुई, जबकि शाम को 6:52 में इफ्तार के दौरान मुस्लिम धर्मवाबंली अपना रोजा खोलेंगे. आपको बता दें कि इस्लामी कैलेंडर के रमजान महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं. वे सबेरे से लेकर सूर्यास्त के बीच कुछ भी खाते-पीते नहीं हैं. अरबी कैलेंडर के अनुसार, 12 में से 9वें महीने को रमजान कहा जाता है. इस पूरे महीने मुसलमान रोजे रखते हैं और एक महीना पूरा होने पर ईद मनाते हैं.
Related Posts

