पुलवामा में दो आतंकी किए ढेर, एक मददगार भी मारा गया 25/04/2020

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक कट्टर साथी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को दक्षिण कश्मीर में अवंतीपुरा के गोरीपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने शनिवार तड़के इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू की जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी और आतंकवादियों का एक कट्टर साथी मारा गया। मुठभेड़ अभी जारी है। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी चल रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने शोपियां के मेलहूरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद मंगलवार रात को वहां घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि यहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए।

Don`t copy text!