18 दिसंबर को लखनऊ चलो कांग्रेस के इस अभियान को योगी सरकार के खिलाफ विरोध का बड़ा कदम
बदायूँ , पूर्व में तय कार्यक्रम अनुसार जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह व असरार अहमद की अध्यक्षता में जिला व शहर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकिर आलम एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस के महासचिव ओमवीर यादव एवं प्रदेश सचिव तनवीर सफदर मौजूद रहे इस अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि तौकिर आलम ने कहा कि “जनता मांगे जवाब! कब दोगे हिसाब?” और “18 दिसंबर लखनऊ चलो”। कांग्रेस के इस अभियान को योगी सरकार के खिलाफ विरोध का एक बड़ा कदम माना जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार ने पिछले कुछ साल में प्रदेश कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ दिया है, जनता को समय पर मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। कांग्रेस का मानना है कि योगी सरकार के कुप्रबंधन से प्रदेश की जनता परेशान है और अब समय आ गया है कि सरकार से इसका जवाब लिया जाए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को फोन कर डराया जा रहा है। कांग्रेस 18 दिसंबर को को विधानसभा का घेराव कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं को पूरे प्रदेश में फोन किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष को फोन किया जा रहा है कि अगर आप 18 तारीख के आंदोलन में जाओगे तो मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। हम सीएम योगी आदित्यनाथ से कहना चाहते हैं कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं को कहीं भी प्रताड़ित किया गया तो हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। हमें ईडी और सीबीआई से डर नहीं लगता है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव तनवीर सफदर ने कहा योगी सरकार पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को फोन कर डराया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस 18 दिसंबर को को विधानसभा का घेराव कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं को पूरे प्रदेश में फोन किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष को फोन किया जा रहा है कि अगर आप 18 तारीख के आंदोलन में जाओगे तो मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। हम सीएम योगी आदित्यनाथ से कहना चाहते हैं कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं को कहीं भी प्रताड़ित किया गया तो हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। हमें ईडी और सीबीआई से डर नहीं लगता है। अगर कहीं प्रशासन परेशान करता है तो मौके पर ही घेराव कर दीजिए। वहीं पर प्रदर्शन कीजिए। जहां पर रोका जा रहा है, वहीं पर सड़क पर बैठ जाइए। जब हमारी सरकार आएगी तो हम भी घर निकाल लेंगे। मठ से निकाल लेंगे। ऐसे में हम अपील करना चाहते हैं कि हम गांधीवादी लोग हैं और हमको हमारे तरीके से प्रदर्शन करने दिया जाए। हमारे साथ जनता का साथ है। इस अवसर पर संचालन जिलाउपाध्यक्ष व पीसीसी सदस्य सुरेश सिंह राठौर ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड शफी अहमद, कांग्रेस सेवादल सहसचिव बाबू चौधरी, कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड प्रदेश सचिव लाल मियां, शहर अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल एराज अली, शहर उपाध्यक्ष रफत अली खान आदि सैकड़ो कांग्रेसजन मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

