जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही संस्था के ठेकेदारों की मनमानी के चलते जगह-जगह सड़कों को किया अवरोध
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही संस्था के ठेकेदारों की मनमानी के आगे तमाम समस्याएं खड़ी हो रही हैं सड़कों को जहां उखाड़ कर फेंक दिया गया है उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है वहीं कार्य के अंतर्गत निर्माण सामग्री के लिए गोदामो अथवा मैदान के स्थान पर सड़कों पर बजरी बजरपुर और रोड़ी डालकर मार्गो को अवरोध कर दिया गया है जिस कारण आए दिन घटनाएं हो रही हैं वहीं चौराहों के आसपास बजरी वजरपुर उतरते समय लोडिंग ट्रक आसपास के खेतों में भी नुकसान कर रहे हैं खेतों में आवारा पशु से किसी उपज की रक्षा के लिए लगाए गए फेंसिंग को भी तोड़ा जा रहा है और फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं शिकायत करने पर ठेकेदार और लेबर खेत स्वामी और बटाईदार से लड़ने पर आमादा हो जाते हैं।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

