दिल्ली एम्स में प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल शुरु

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

नई दिल्ली । दिल्ली के लोकनायक अस्पताल के बाद अब एम्स ने भी कोरोना के गंभीर मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। कोरोना से ठीक हुए डोनर से प्लाज्मा लेकर शनिवार को एम्स के झज्जर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में एक मरीज को चढ़ाया गया। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हालांकि, एम्स प्रशासन ने इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। दरअसल, इसे क्लीनिकल ट्रायल के रूप में शुरू किया गया है। करीब 8-10 मरीजों पर ट्रायल के बाद ही एम्स अधिकारिक तौर पर घोषणा कर सकता है। एनसीआइ में कोरोना से ठीक हुए व्यक्ति ने प्लाज्मा दान किया है।

Don`t copy text!