बिन बाप की लाचार बेटी ने थाना सफदरगंज मे दहेज की मांग को लेकर तहरीर दी …….

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी । दहेज के लालची परिवार किस हद तक गिर सकते हैं इसका बानगी सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डमौरा मे सामने आया है जिसमे बरीक्षा मे 2 लाख की नगदी बाईक कीमती कपड़े एव लड़के की अंगूठी लेने के बाद अब शादी से पूर्व 1 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं बिन बाप की लाचार बेटी ने थाना सफदरगंज मे दहेज की मांग को लेकर तहरीर दी है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डमौरा निवासी नारेन्द्र प्रसाद की करीब 4 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गयी है मेहंदीपुर निवासी अमरदीप पुत्र विनोद ने मृतक नारेन्द्र की पुत्री का रिस्ता
जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसावनपुर मजरे दीपू निवासी राजकुमार पुत्र जय प्रकाश से तय की थी मृतक की पत्नी ने जमीन बेचकर विगत नवरात्रि मे बरीक्षा मे 2 लाख की नगदी सहित बाईक व कीमती कपड़े अंगूठी दिया अब दहेज के लोभी वर पक्ष के लोग शादी से पूर्व 1 लाख की नगदी मांग कर रहे है नगदी न देने पर वर पक्ष के लोग शादी से इंकार कर रहे है तथा बरीक्षा के दौरान खाने के रूप मे खर्च हुए 1 लाख 18 रुपये की मांग कर रहे हैं यही नही जान से मारने की भी धमकी दी जा रही हैं पीड़ित बेटी ने थाना सफदरगंज मे तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!