मिस्टर इण्डिया बन गये हैं पान मसाला व्यापारी -सिपाही कई बोरा माल पकड़ते है लेकिन कई सफेदपोश के दबाव पर थाने पर हो जाती है डीलिंग। -कार्यवाही के नाम पर बीड़ी व खैनी दिखाकर किया जा रहा है गुडवर्क। गली-गली में बिक रहा है पान मसाला।

मोहिनी शर्मा संपादक एसएम न्यूज़24टाइमस

बाराबंकी। पान मसाला व्यापारियों ने बदल लिया है कारोबार का तरीका, अब जनपद के व्यापारी बन गये हैं मिस्टर इण्डिया, पुलिस पकड़ से अण्डरग्राउण्ड हो रहा है व्यापार। पुलिस की भूमिका संदिग्ध, कई सफेदपोशों के दबाव के कारण पुलिस शिथिल, जनपद में कई व्यापारियांे को प्राप्त है खुला संरक्षण, क्षेत्र में जनचर्चा का विषय हैं पान मसाला के व्यापारी। थोक व्यापारी खुलेआम कह रहे हैं कि माल नही है हमारे पास, लेकिन 3 रूपये वाले कमला पसंद के 10/15 रूपये दो तो जितना चाहो उतना माल मिल जायेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बाराबंकी में कई व्यापारियों के पास भारी मात्रा में प्रतिबंधित पान मसाला अभी भी मौजूद है। इस सम्बंध में जब एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया उसके बाद से व्यापारियों ने सक्रियता दिखाते हुए अपने-अपने माल को चोरी-चोरी गोदाम से निकालकर अपने सगे सम्बंधियों के घर में छुपाकर अन्य जगह से गोपनीय डील की जाती है।बाराबंकी शहर में कई दुकानों व गोदामों में काफी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री डम्प है तथा शहर के रसूलपुर में कई घाघ थोक व्यापारी रहते हैं जिनका शहर में कई जगह गोपनीय गोदाम है। कई बड़े-बड़े व्यापारियों ने अपने-अपने घर के मुख्यद्वार पर बड़ा सा ताला डालकर पीछे के दरवाजे से आवागमन बना लिया है ताकि स्थानीय पुलिस को कोई शक न पैदा हो और कारोबार अनवरत चलता रहे। बाराबंकी में नकली पान मसाला रात में कानपुर से सब्जियों की गाड़ियों में छुपाकर लाया जाता और वह माल लुकछिपकर आलापुर स्थित थोक व्यापरियों के यहां पहुंचता है और फिर वहां से उस माल का बंदरबांट किया जाता है। कई बिस्किट व्यापारियों ने बिस्किट के डिब्बे में मसाला छिपाकर डिलेवरी कर रहे हैं।
कस्बा देवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को वेद प्रकाश चैरसिया व अमित चैरसिया को 2 बोरा प्रतिबंधित मसाले के साथ पकड़ा गया किन्तु स्थानीय पुलिस ने उक्त लोगों के पास से सिर्फ खैनी व तम्बाकू दिखाकर मुकदमा कायम किया गया और पान मसाला बरामदगी में नहीं दिखाया गया क्योंकि एस0एम0 न्यूज से प्रमुखता से खबर प्रसारित कर दी थी कि ‘‘सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर…. जनपद बाराबंकी के थाना क्षेत्र देवा में वेद प्रकाश चैरसिया के यहां से बड़ी मात्रा में कमला पसंद पान मसाला बरामद, क्षेत्र में चर्चा का विषय, दलाल कर रहे हैं मामला सलटाने का प्रयास’’ उसके बाद स्थानीय पुलिस ने सिर्फ खानापूर्ति करने के लिए मुकदमा दर्ज कर लिया और प्रतिबंधित 2 बोरी माल को सलटा दिया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मालूम चला है कि देवा में कई थोक दुकान हैं उन तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है क्योंकि वह छोटभइया नेताओं को चढ़ावा चढ़ा देते हैं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला सरावगी निकट पाण्डोशिला में स्थित परचून की दुकान पर दो बोरी माल पकड़ा लेकिन पुलिस ने दबाव में छोड़ दिया। इसी तरह शहर में पुलिस ने कई जगह पर छापा मारा और माल भी बरामद किया लेकिन अन्तोगत्वा छोड़ना पड़ा।
शहर के साथ-साथ जनपद के कस्बा जैदपुर, सफदरगंज, फतेहपुर, सतरिख, हैदरगढ़, सिद्धौर, रामनगर, मसौली, बंकी आदि कस्बो में एम0आर0पी0 से चैगुने दामों पर धड़ल्ले से नकली पान मसाला बिक रहा है, जबकि पुलिस कोई भी ठोक कदम नहीं उठा रही है।

Don`t copy text!