गरीबो की मदद करने से दिल को मिलता है सुकून: मुजाहिद इमाम-ए-सज्जाद वेलफेयर सोसाइटी ने रोजेदारों समेत हिन्दू भाइयों को बांटा राशन
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। गरीब मजलूमो के साथ खड़े होने वाले इमाम-ए-सज्जाद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सय्यद मुजाहिद हुसैन नकवी ने माहे रमजान मे रोजादारो के साथ साथ हिन्दू भाइयों को भी राशन बाटने का काम किया है। सोसाइटी के अध्यक्ष सय्यद मुजाहिद हुसैन नकवी ने कहा की कोरोना वायरस जैसी महामारी के चलते देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर पुरे देश मे लाक डाउन करने का जो फैसला लिया गया है वो काबिले तारीफ है और हम इसका पुरजोर समर्थन करते है। उन्होंने सभी मुसलमानो से अपील करते हुवे कहा की आप लोग लाक डाउन का सख्ती से पालन करते हुवे प्रशासन को अपना पुरा सहयोग करे अपने घरो से बाहर ना निकले। आपको बताते चले की इस साल कोरोना वायरस को लेकर पुरे देश मे लाक डाउन के चलते माहे रमजान मे रोजा रखने वाले रोजादारो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए इमाम-ए-सज्जाद वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से रोजमरा कमाने खाने वालो को आटा, चावल, दाल, तेल, आलू, प्याज, शंकर, चिप्स, बेसन दिया जा रहा है। श्री नकवी ने ये भी बताया की राशन रोजेदार ही नही बल्कि हिन्दू भाइयों को भी दिया जा रहा है जिससे हिन्दू मुस्लिम एकता को बल मिलेगा और दोनो समुदाय मे प्यार को बढ़ावा देगा। राशन वितरण से पूर्व शहर के ईमानदार इन्साफ पसंद सय्यद जिशान हैदर नकवी ने इमाम-ए-सज्जाद वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियो की तारीफ करते हुवे कहा की इस तरह नेक कामो से भगवान भी खुश होता इससे हिन्दू मुस्लिम मे भाईचारा बढ़ेगा। श्री नकवी ने राशन बाटते समय सोशल डिस्टेसिंग पर ध्यान देने का जोर देते हुए कहा की कोरोना को हराना है हिंदुस्तान को जिताना है। इसके बाद सय्यद मुजाहिद हुसैन नकवी के नेतृत्व मे सोसाइटी के पदाधिकारियों के साथ लगातार दो दिनो तक शहर के कई मोहल्ले मे रोजादारो व हिन्दू भाइयों को राशन बाटा गया। इस अवसर पर दुर्गापुरी के सभासद सादिक हुसैन ने कहा की इस लाक डाउन मे भूखे को खाना खिलाना सबसे बड़ा सवाब है श्री हुसैन ने आगे कहा मैं शुक्रगुजार हुँ मुजाहिद हुसैन साहब का जो इस मुसीबत की घड़ी मे गरीबो का ख्याल रखा। वक्फ कर्बला बड़ेल के मुतवल्ली अफाक हुसैन (असद रिजवी) ने इमाम-ए-सज्जाद वेलफेयर सोसाइटी इस तरह के कामो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है कोई भूखा ना रहे इसके लिये लगातार गरीबो को राशन वितरण किया जा रहा है। वक्फ कर्बला के नायब मुतवल्ली मंजर अब्बास ने भी इस काम मे अपना पूरा सहयोग दिया है। श्री अब्बास ने अपने साथियों के साथ मिलकर लगभग 120 गरीबों को चिन्हित कर उनके घरो मे जाकर राशन दिया है। राशन वितरण के दौरान आशिक हुसैन, एसएम फाजिल “पप्पू” परवेज हैदर, आकिल के अलावा पत्रकार आसिफ हुसैन मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

