बाराबंकी। रामनगर से बाराबंकी जा रही मैजिक को अज्ञात वाहन ने टककर मार दी मैजिक मे सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये जिसमे आंशिक रुप् से घायल यात्रियों को सीएचसी रामनगर मे भर्ती कराया तथा तीन घायलों को सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया गया है
सोमवार की शाम करीब 4 बजे एक टाटा मैजिक रामनगर से बाराबंकी की ओर आ रही थी कि सुरवारी चौराहे के निकट अज्ञात वाहन ने टककर मार दी जिसमे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये घायलों मे जनपद बहराइच के जरवल थाना क्षेत्र के ग्राम पारा परसपुर निवासी संजय पुत्र ननकऊ , मो0 मुकीम पुत्र मुस्तकीम निवासी सिरसो थाना नक्कासा जनपद सम्भल, राममूर्ति पुत्र कीर्तन प्रसाद निवासी ग्राम गण्डारा थाना कैसरगंज जनपद बहराइच को सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया गया है वही आंशिक रूप से घायलों को सीएचसी रामनगर मे भर्ती कराया गया है।
Related Posts

