शादी में गया युवक लापता

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी। शादी में गया युवक लापता होने पर परिवार के लोगों ने जैदपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई पुलिस द्वारा जांच पड़ताल जारी।
बताते चलें कि नगर पंचायत जैदपुर के मोहल्ला चिकना महल‌ निवासी आशीष कुमार पुत्र दिनेश कुमार चंद्र गौड रायबरेली में ठेके पर रहकर काम करता था जो की 5 फरवरी को अपने दोस्तों के साथ में इमामगंज शादी में गया हुआ था। शादी से सभी दोस्त वापस आये। परंतु आशीष के वापस न आने पर फोन द्वारा उसके दोस्तों ने सूचना परिवार वालों को दिया सूचना मिलने पर लगातार तलाश करने की कोशिश जारी रही। परंतु युवक का कहीं पता न चलने पर परिवार के लोगों ने उक्त मामले में जैदपुर पुलिस को सूचित करते हुए बताया कि उनका पुत्र लगभग एक सप्ताह से लापता है। जिसे लेकर जैदपुर पुलिस ने गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!