शिवमंगल हत्याकाण्ड का अनावरण में मृतक की पत्नी सहित 2 हत्याभियुक्त गिरफ्तार

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी । दिनांक 06.02.2025 की रात्रि में शिवमंगल चौहान पुत्र गुरुचरन चौहन निवासी लक्ष्मन बजहा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी गांव के बाहर अपने खेत में बने कमरे में सोए थे, जिनका शव दिनांक 07.02.2025 को प्रातः मिला था । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सफदरगंज में मु0अ0सं0- 74/2025 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा उक्त घटना स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को साक्ष्य संकलन कर घटना के अतिशीघ्र अनावरण किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में दिनांक 11.02.2025 को थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्याभियुक्त 1. मिथुन कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम टेरा सानी थाना मसौली जनपद बाराबंकी, 2. रेखा उर्फ रूबी पत्नी स्व0 शिवमंगल निवासिनी ग्राम लक्ष्बर बजहा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी (मृतक की पत्नी) को गिरफ्तार कर कब्जे/ निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद स्टाल, मृतक की जैकेट का एक अदद बटन व एक अदद मोबाइल बरामद किया गया।
पूछताछ एवं जाँच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त मिथुन व मृतक की पत्नी आपस में पूर्व से परिचित थे तथा विवाह से पूर्व एक- दूसरे से बात चीत करते थे। मृतक की पत्नी रेखा उर्फ रूबी की अपने पति से अनबन रहती थी तथा अक्सर मृतक द्वारा रेखा से मारपीट भी की जाती थी। रेखा उर्फ रूबी ने मिथुन के साथ मिलकर मृतक शिवमंगल की हत्या की योजना बनाई। योजनानुसार दिनांक 6/7.02.2025 की रात्रि को अभियुक्त मिथुन, शिवमंगल की दुकान में घुसकर मारपीट करने लगा तथा मौका पाकर एक स्टाल से शिवमंगल का गला कसकर हत्या कर दी गयी ।अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!