मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने सहसवान तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने शुक्रवार को सहसवान तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को अभिलेखों के उचित रख-रखाव के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने तहसील कार्यालय में पहुंचकर सभी कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रावलियों और अभिलेखों का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को सभी दस्तावेज और अभिलेखों के साफ सफाई और उचित रखरखाव के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने
उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, रिकार्ड रुम, पूर्ति कार्यालय, का निरिक्षण करके साफ सफाई की व्यवस्था को जांचा तथा अभिलेखों की जांच करने के बाद उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह,तहसीलदार शर्मानंद सहित अन्य अधिकारियों को तहसील परिसर को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय में चल रहे मुकदमों व जनता की शिकायतों को सुनकर तत्काल प्रभाव से निस्तारण करें और जो कागजात अधूरे हैं उन्हें पूरा किया जाये। राजस्व निरीक्षक व लेखपालों को ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र मे रहते हुए लोगो की समस्या को सुनकर समाधान करने हेतु निर्देशित किया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!