एसपी के निर्देश पर पकड़ा गया जुआ, तीन गिरफ्तार

सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

त्रिलोकपुर बाराबंकी। पुलिस कप्तान के निर्देश पर थाना मसौली के केसरीपुर में आम की बाग में हो रहा जुए पर छापा मार कर 3 जुआरियो को पुलिस ने पकड़ा है। जुआ खेल रहे कस्बा त्रिलोकपूर निवासी मेराज पुत्र झिगुरी, रामसमुझ पुत्र मोहनलाल, मेराज पुत्र गुलाम को गिरफ्तार कर 52 ताश के पत्तेे सहित फड़ से 45 सौ जामा तलाशी पर 5 सौ की नगदी बरामद हुई। कस्बा त्रिलोकपुर में जुआ की फडे खुलेआस्मान के नीचे सजी रहती है। चैकी के सरंक्षण में फलने फूलने वाले इस कारोबार से कस्बा के संभ्रांत लोग परेशान थे। सोमवार को पुलिस कप्तान से एक लोगो ने फोन पर बताया कि पुलिस की निगरानी में जुआ चल रहा है। इस पर कप्तान ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया और देखते ही देखते तीन जुआरी दबोच लिए गए।

सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

 

 

 

 

 

Don`t copy text!