आठ जुआंरी चढ़े पुलिस के हत्थे

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

मसौली बाराबंकी। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं सम्पूर्ण लॉक डाउन के अनुपालन हेतु जारी दिशा-निर्देशों के बावजूद सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 08 जुआरियों को सफदरगंज व मसौली पुलिस ने गिरफ्तार कर कब्जे से 02 गड्डी सहित 9,800 रुपये की नगदी बरामदगी की है। प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज संदीप कुमार राय के नेतृत्व में सफदरगंज पुलिस टीम ने ग्राम चैखण्डी स्थित रामचन्द्र की बाग में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे सन्दीप पुत्र लालता प्रसाद, शौरभ सिंह पुत्र रामप्रकाश,शिवदंगल सिंह पुत्र उदय राज सिंह,ओमप्रकाश सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह, अशोक सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासीगण चैखण्डी को गिरफ्तार कर कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, 3,500 रुपये मालफड़ व 13,00 रुपये जामातलाशी बरामद किया। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मसौली राघवेन्द्र प्रताप रावत की अगुवाई में पुलिस टीम ने ग्राम केसरीपुर के आम की बाग में जुआ खेल रहे कस्बा त्रिलोकपूर निवासी मेराज पुत्र झिगुरी, रामसमुझ पुत्र मोहनलाल, मेराज पुत्र गुलाम को गिरफ्तार कर 52 ताश के पत्तेे सहित फड से 45 सौ जमा तलाशी पर 5 सौ की नगदी बरामद हुई।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!