टी.आर.सी. लॉ कॉलेज की महिला प्रकोष्ठ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सतरिख के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं (विशेषकर बालिकाओं) हेतु आयोजित हुआ स्वास्थ्य सुरक्षा जागरूकता शिविर

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी सतरिख स्थित टी.आर.सी. लॉ कॉलेज की महिला प्रकोष्ठ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सतरिख के संयुक्त तत्तवावधान में दिनांक 19 फरवरी, 2025 को नगर पंचायत सतरिख के गढ़ी मोहल्ले में महिलाओं (विशेषकर बालिकाओं) को स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर का उद्देश्य महिलाओं (विशेषकर बालिकाओं) को उनके स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याआंे के प्रति जागरूक करना था।
टी.आर.सी. लॉ कॉलेज की महिला प्रकोष्ठ निरन्तर कॉलेज एवं आस-पास के क्षेत्र में विधिक एवं जागरूकता शिविर का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एंव विधिक सहायता हेतु कॉलेज के विधिक सहायता केन्द्र के द्वारा जानकारी एवं सुझाव प्रदान करता रहता है। इसी क्रम में कॉलेज की महिला प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सतरिख के साथ मिलकर किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डा. शैलेन्द्र सिंह एवं डा. प्रीती सिंह द्वारा गढ़ी मोहल्ले में रहने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके दैनिक जीवन में आने वाली स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याओं से अवगत कराया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार की बीमारियांे जैसे ब्लडप्रेशर, कॉलेस्ट्रोल, मधुमेह, डिलीवरी से सम्बंधी, मासिक धर्म से सम्बंधित समस्याओं के बारे चर्चा की। आयरन एवं कैलिश्यम की कमी से होने वाली बीमारियों जैसे जोड़ों का दर्द, शरीर दर्द एवं शरीर में कम्पन्न आदि से सम्बन्धित रोगों पर भी चर्चा करते हुए चिकित्सीय परामर्श के साथ दवाओं का सेवन करते रहने की सलाह दी। ग्रामीण महिलाएं एवं बालिकाएं जिसमें रेनू यादव, नीतू, सावित्री, सुमन मिश्रा, संगीता मिश्रा, लक्ष्मी, नीलम, सोनम मिश्रा, मंजू तिवारी, शिव कुमारी, हेमा आदि के द्वारा अपने स्वास्थ्य से सम्बंधित चिकित्सीय सलाह भी उक्त मौके पर मौजूद चिकित्सकों से ली गई।
उक्त जागरूकता शिविर में स्थानीय सभासद श्री हरिओम शुक्ला ने कहा कि महिलाओं को हमेशा अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए क्योंकि महिलाओं पर हर प्रकार के घरेलू काम-काज की जिम्मेंदारी होती है। इसलिए वह हमेंशा अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और समय-समय पर चिकित्सकों से चिकित्सीय परामर्श लेती रहें।
इस अवसर पर समन्वयक श्रीमती अनुरक्ति चतुर्वेदी, डा. दीपमाला श्रीवास्तव, श्रीमती रोहिणी त्रिपाठी, श्रीमती नेहा शुक्ला, सुश्री विधि मिश्रा आदि प्रवक्तागण, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सतरिख की टीम के साथ ही विधि महाविद्यालय की छात्राओं में जान्हवी यादव, दीपाली चौरसिया, अर्चना कनौजिया, ऑफरीन, दीपशिखा, निशा आदि उपस्थित रहे।

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!