सऊदी अरब की तेल कंपनी की संपत्ति हड़पने के चक्कर में पड़ गए हैं ट्रम्पः आयल प्राइज़

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प तेल की क़ीमतों की जंग से अमरीका को पहुंचने वाले नुक़सान की भरपाई सऊदी अरब से करवाना चाहता है।
अमरीकी वेबसाइट आयल प्राइज़ ने वाइट से क़रीब सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसमें दावा किया गया है कि ट्रम्प ने सारे विकल्पों की समीक्षा शुरू कर दी है जिनमें एक विकल्प सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको पर अदालती कार्यवाही करके उसकी संपत्ति ज़ब्त करना है।
आर्थिक विषयों पर काम करने वाली वेबसाइट ने बताया कि ट्रम्प के कई क़रीबी सलाहकार उन्हें सऊदी अरब से हर्जाना वसूलने की राय दे रहे हैं ख़ास तौर पर चुनाव का समय नज़दीक आने के मद्देनज़र इस मांग पर आग्रह बढ़ गया है।
ट्रम्प के पास एक विकल्प यह है कि वह सऊदी अरब के सत्ताधारी आले सऊद वंश का समर्थन रोक दें इस तरह सऊदी सरकार ट्रम्प की हर मांग स्वीकार करने पर मजबूर हो जाएगी।
ट्रम्प कई बार कह चुके हैं कि यदि अमरीका का समर्थन न हो तो किंग सलमान दो हफ़्ते भी शाही महल में नहीं टिक पाएंगे।
ट्रम्प यह भी कह चुके हैं कि तेल की क़ीमतों की लड़ाई के नतीजे में हम यह तो नहीं होने देंगे कि ऊर्जा के सेक्टर में काम करने वाली हमारी कंपनियों के दसियों हज़ार लोग बेरोज़ार हो जाएं।

Don`t copy text!