नगर सहसवान के जाने-माने नेता नवाब साहब की पत्नी आमरा बेगम क्या हुआ निधन, पैत्रक कब्रिस्तान में किया सुपर्दे खाक,
मुकीम अहमद अंसारी
जनाजे में उमड़ी भीड़ ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई,
सहसवान, बदायूं। सहसवान नगर के जाने-माने राजनीतिज्ञ घराने से पूर्व विधायक नवाब मुस्ताक हुसैन के पुत्र नवाब मसूद मुस्ताक साहब की 84 वर्षीय पत्नी आमरा बेगम का बीती रात पैतृक आवास मोहल्ला सैफुल्लागंज में बीमारी के चलते निधन हो गया।
अमरा बेगम का महका सहसवान के मोहल्ला काजी के जाने-माने मरहूम हकीम अकील अहमद की पुत्री थी जिनके दो भाई काजी मोहल्ला में निवास करते हैं
सैयद खुर्शीद अहमद नकवी व सैयद हबीब अहमद नकवी की बहन आमरा बेगम एक लंबे समय से बीमार चल रही थी उनके निधन की खबर सुनकर भारी तादाद में लोग उनके आवास पर पहुंच गए तथा मृतक आमरा बेगम के निधन पर दुख पर प्रकट करते हुए मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से दुआ ए मगफिरत की गई की।
देर शाम को मृतका आमरा बेगम के शव को उनके पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

