सूरतगंज में चौपाल लगाकर लोगो को पी डी ए को मजबूत करने का आह्वान किया।

अवधेश कुमार वर्मा

बाराबंकी। पूर्व ब्लाक प्रमुख मसौली यासिर आरफात किदवाई ने शुक्रवार को रामनगर विधानसभा क्षेत्र के रानी बाजार,दलसराय, हेतमपुर और सूरतगंज में चौपाल लगाकर लोगो को पी डी ए को मजबूत करने का आह्वान किया।
चौपाल मे लोगो से रूबरू होते हुए पूर्व ब्लाक यासिर आरफात किदवाई ने कहा कि प्रभुत्ववादियों और उनके संगी-साथियों के लिए बाबा साहेब सदैव से एक ऐसे व्यक्तित्व रहे हैं, जिन्होंने संविधान बनाकर शोषणात्मक-नकारात्मक प्रभुत्ववादी सोच पर पाबंदी लगाई थी। इसीलिए ये प्रभुत्ववादी हमेशा से बाबा साहेब के खिलाफ रहे हैं उन्होंने कहा कि समाज को एकत्रित होने की जरूरत है जब तक हम लोग एक नहीं होंगे तब तक पी०डी०ए० समाज का भला होने वाला नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जबसे आई है हमेशा हम लोगों का अपमान किया। अपने हक और सम्मान को अगर वापस लाना है तो इन फिरका परस्त ताकतो को देश व प्रदेश से बाहर करना होगा तभी हमारा समाज तरक्की कर सकता है।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से मोहम्मद इश्तियाक, अब्दुल,हाजी अब्दुल, कबीर मोहम्मद, सलीम, जावेद किदवई, हाफिज शहाबुद्दीन, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद समीम, खालिद किदवई, मोहम्मद मुस्तकीम, हाफिज सिराज, मोहम्मद इकबाल समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

Don`t copy text!