प्रभारी निरीक्षक यसकांत सिंह ने डीजे संचालकों की एक बैठक कर शासन की मंशानुरूप डीजे बजाने के निर्देश
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी। क्षेत्राधिकारी रामनगर शौरभ श्रीवास्तव एव प्रभारी निरीक्षक यसकांत सिंह ने सोमवार को थाना परिसर में डीजे संचालकों की एक बैठक कर शासन की मंशानुरूप डीजे बजाने के निर्देश दिये तथा नियमों के विरुद्ध डीजे बजाने पर कार्यवाही की चेतावनी दी ।
सीओ रामनगर शौरभ श्रीवास्तव ने डीजे संचालकों को आगामी त्यौहार होली मे बिना अनुमति के डीजे नही बजाने के निर्देश दिये।अनुमति प्राप्त होने के बाद मानक के अनुरूक निर्धारित समय तक ही डीजे बजेगा तथा कोई भी अश्लील, साम्प्रदायिक तनाव के गाने नही बजाया जाएगा, अथवा नारेबाजी की जायेगी यदि कोई नियमों का अवहेलना करेगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई किया जायेगी। प्रभारी निरीक्षक यसकान्त सिंह ने डीजे संचालको से कहा कि यदि कोई भी डीजे संचालक थाना क्षेत्र से अलग कही भी डीजे का बयाना लेता है तो उसकी जानकारी थाने पर अवश्य दे। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि होली के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक अथवा अश्लील गाने बजाने का दबाव बनाता है तो डीजे को बंद कर डायल 112 अथवा स्थानीय थाने को सूचना दे।
इस दौरान उपनिरीक्षक शिवकुमार, डीजे संचालक विजय कुमार वर्मा, मयंक रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

