आगामी त्यौहार होली तथा रमजान माह को लेकर क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान व थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी । स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को आगामी त्यौहार होली तथा रमजान माह को लेकर नवाबगंज उपजिलाधिकारी आर जगत साई तथा क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान व थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक में क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान सहित संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में एसडीएम आर जगत साई ने कहा कि क्षेत्र में साफ सफाई सहित किसी भी प्रकार की समस्या होती है। तो तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारी को दें। वही क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान ने कहा कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से त्योहारों को मनाया जाए। तथा किसी भी प्रकार के अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सभी लोगों से क्षेत्र से आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याएं व सुझाव के संबंध में भी जानकारी ली गई।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

