फायर विभाग की गाड़ी से महाकुंभ के जल पुंजा के बाद होगा वितरण

नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

रामसनेहीघाट बाराबंकी। रामसनेहीघाट में बुधवार को महाकुम्भ संगम का पवित्र गंगाजल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। फायर विभाग की गाड़ी प्रयागराज संगम से पवित्र जल लेकर रामसनेहीघाट पहुंचेगी।

गाड़ी दोपहर 12 बजे छोटी हनुमानगढ़ी भिटरिया पहुंचेगी। भिटरिया हनुमान गढ़ी मंदिर समेत कई स्थानों पर इसका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद बाबा राम सनेही दास के मंदिर परिसर में मुख्य कार्यक्रम होगा। यहां आम जनता को गंगाजल का वितरण किया जाएगा।

यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के निर्देशन में फायर विभाग रामसनेहीघाट द्वारा आयोजित किया जा रहा है। फायर टीम प्रभारी चंद्र भूषण शुक्ला क्षेत्र में कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल की जनता द्वारा सराहना की जा रही है उन्होंने बताया कि जनता मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कह रही है कि महाकुम्भ संगम तक जो नहीं पहुंच पाया उसको उसके घर पर ही पवित्र गंगा जल मिल जाएगा। इस पुनीत कार्य में नगर पंचायत रामसनेहीघाट अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सलूजा सहित कई लोगों का सहयोग मिल रहा है।

नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!