डी. पी. (स्नातकोत्तर) महाविद्यालय में वार्षिक पुरुस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया
मुकीम अहमद अंसारी
पूर्व मंत्री डीपी यादव ने विजय छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
सहसवान, बदायूं। डी.पी. ( स्नातकोत्तर ) महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को वार्षिक पुरुस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डी.पी. यादव व स्कूल प्रबंधक उपस्थित रहे।
उन्होंने सत्र 2024-25 में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
खेलों में छात्र वर्ग में संजीव यादव और छात्रा वर्ग में नीतू सागर को चैम्पियन की ट्राफी भेंट की गयी।
इस अवसर पर श्रेष्ठ इला सक्सेना, जीत शाक्य, शगुफ्ता, मयूर मालपाणी, आरिवा रज़ी, सुमायला, वर्षा सिंह, आर्यन माहेश्वरी, तेजल माहेश्वरी, अल्फिशा, आफ़रीन सैफ़ी, वर्षा राघव, ब्रज कुमारी को अपनी-अपनी कक्षाओं में सर्वाधिक अंक पाने के लिए प्रमाण पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
प्रिंस, शारदा, अरीशा, मुहम्मद उजैर अख्तर, रहबर अली, शैलेश, सुनीता, आरती, शोभा, संजीव, सर्वेन्द्र यादव, राकेश कुमार, आरिश, सन्तोष, योगिता, रहीना को खेल की विभिन्न प्रतियोगियों में विजेता रहने पर पुरुस्कृत किया गया।
प्राचार्य डॉ. निशान्त असीम ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
इस प्रतियोगिता में डॉ. जितेन्द्र यादव, अरुण यादव डॉ. नीलोफ़र खान, दिव्यांश सक्सेना, मोहित भारद्वाज, नितिन माहेश्वरी, सुरजन यादव, डॉ. एम.पी.सिंह, विनोद यादव, ज्ञानेंद्र कश्यप, हरीश राठौर, डॉ. एम.के.सिंह, मेहनाज़ नक़वी, वन्दना माहेश्वरी, अंशिका माहेश्वरी, अभिषेक पाठक का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन अनुष्का माहेश्वरी ने किया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

