थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद लाकेट पीली धातु व 01 जोड़ी पायल सफेद धातु बरामद-
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 06.04.2025 को अभियुक्त गौतम दुबे पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम सेमरी थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को सेमरी सम्पर्क मार्ग तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद लाकेट पीली धातु व 01 जोड़ी पायल सफेद धातु बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सफदरगंज में मु0अ0सं0-188/2025 धारा 115/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 03.04.2025 को थाना जैदपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मिर्जापुर, दादरा नहर में एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 32 वर्ष का शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान दिनांक 04.04.2025 को ग्राम गंगौली थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी निवासिनी के रूप हुई थी। मृतका अपने पति, 08 वर्षीय पुत्र व 12 वर्षीय पुत्री के साथ अपनी रिश्तेदारी लखनऊ गयी थी, जहां से दिनांक- 02/03.04.2025 की रात्रि में मटियारी थाना चिनहट, लखनऊ से ग्राम गंगौली थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी के लिए निकले थे, किन्तु घर न पहुंचने पर दिनांक- 04.04.2025 को थाना चिनहट जनपद लखनऊ में उपरोक्त चारों के सम्बन्ध में गुमशुदगी पंजीकृत करायी गयी थी। थाना देवा पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं सम्भावना के आधार पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत मामा नहर पुल के पास तलाश के दौरान मृतका के पति की मोटरसाइकिल बरामद हुई थी तथा दिनांक 05.04.2025 को थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत कुसुम्बा के पास नहर से मृतका की पुत्री का शव तथा थाना सतरिख क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बड़ापुर के पास नहर से मृतका के पुत्र का शव बरामद किया जा चुका है। दिनांक 03.04.2025 की रात्रि समय करीब 11.15 बजे मृतका का शव थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत नहर में बहता हुआ जा रहा था तभी ग्राम सेमरी के पास गिरफ्तार अभियुक्त गौतम दुबे द्वारा नहर में जाकर शव को किनारे कर मृतका के शरीर से पहने हुए आभूषण 01 जोड़ी पायल सफेद धातु व 01 अदद लाकेट पीली धातु निकाल लिया गया तथा शव को नहर में बहा दिया गया था।अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

