सड़क किनारे खड़े कैंटर से पुलिस टीम की गाड़ी टकराने से 4 लोगों की मौत। दो लोग गंभीर रूप से घायल। 

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं /अलीगढ़ में फिरोजाबाद पुलिस टीम की गाड़ी का हादसा होने से पांच लोगों की मौत हो गई अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र में फिरोजाबाद पुलिस की टीम आज बृहस्पतिवार को उप निरीक्षक राम सजीव, हेड कांस्टेबल चंद्रपाल सिंह,हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह, हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह, हेड कांस्टेबल शेर पाल सिंह, मुल्जिम गुलशनवर पुत्र इशरत के लिए फिरोजाबाद से बुलंदशहर सरकारी गाड़ी से लेकर जा रहे,थे तभी खेतेश्वर चौराहे के पास खड़े कैंटर से पुलिस की गाड़ी टकरा गई जिसमें उप निरीक्षक राम सजीव हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह हेड कांस्टेबल चंद्रपाल सिंह व मुलजिम गुल शनवर पुत्र, इशरत की मौके पर ही मौत हो गई वहीं हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह एवं मलखान सिंह के लिए गंभीर रूप से घायल हुए दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!