11 वें अतंरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दमयंती राज आनंद राजकीय महाविद्यालय में योग दिवस मनाया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं। 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में दमयंती राज आनंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य” थीम के अंतर्गत योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन नीरज वार्ष्णेय ( सांई राम ) के द्वारा किया गया। जिसमें विशाल जौहरी द्वारा योग प्राणायाम आसन और ध्यान की विधियां सिखाई गई। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार वार्ष्णेय ने सभी को रोज योग करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक फायदों को गिनाया। इस अवसर पर कृष्णा गुप्ता, डॉ. मंजूषा, डॉ. पारुल रस्तोगी, नैना वार्ष्णेय, संगीता रस्तोगी, प्रवेश सिन्हा, अनीता शर्मा, डा. गुंजन वार्ष्णेय, प्रदीप सिन्हा, राहुल रघुवंशी आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!