पानी में करंट दौड़ने से दो बैलों की मौत युवक बचा बाल बाल अचानक पानी में करंट दौड़ने से मची अफरा तफरी।
मुकीम अहमद अंसारी
गुस्साए लोगों ने स्टेट बैंक चौराहे पर लगाया जाम और किया हंगामा मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने समझा बुझा कर किया शांत

सहसवान,बदायूं। मोहल्ला सैफुल्लागंज सड़क पर जल भराव में विद्युत पोल से उतरा करंट से दो बैलों की तड़प तड़प कर मौत हो गई जिसमें बैलगाड़ी चला रहा युवक व दो अन्य राहगीर बाल बाल बच गये गनीमत रही के एक बड़ा हादसा होने से टल गया न जाने कितने लोगों की जान जा सकती थी।
गुस्साए लोगों ने स्टेट बैंक चौराहे पर लगाया जाम किया हंगामा मौके पर भारी तादाद में पहुंचा पुलिस प्रशासन गुस्साए लोगों को एसडीएम व सीओ ने समझा बूझाकर किया शांत तब कहीं जाकर सड़क से लोगों की भीड़ को हटाया
इस सड़क से सैकड़ो की तादाद में लोग गुजरते हैं। बता दें स्टेट बैंक सैफुल्लागंज जाने वाली सड़क पर राजेश यादव, पुत्र सोनपाल अपनी बैलगाड़ी से रेता डालकर अपने गांव फतनपुर के लिए जा रहा था तभी अचानक सड़क पर भरे पानी में करंट दौड़ गया जिसमें दो बैलों की मौत हो गई वह बैलगाड़ी में बैठे होने की वजह से बाल बाल बच गया बैलों को तड़पता देख वहां अफरातफरी का माहौल बन गया मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी उसके बावजूद भी विद्युत सप्लाई 1 घंटे के बाद बंद की गई। वह सहमा हुआ बैलगाड़ी पर ही चुपचाप बैठा रहा।
आपको बता दें । इस सड़क पर काफी लंबे समय से नालियों का गंदा दूषित पानी भरा हुआ है, जिसको लेकर कई बार लिखित में तहसील से लेकर तहसील दिवस में भी कई बार लिखित में प्रार्थना पत्र दिए गए हैं।वहीं दूषित पानी भर जाने से धरना प्रदर्शन भी हुए लेकिन किसी अधिकारी के कान पर कोई जूं नहीं रिंगी और यह दूषित पानी इसी तरह भरा रहा इसी दूषित पानी से होकर सैकड़ो की तादाद में लोग अपना आवागमन करते हैं, वही ओर पास रह रहे लोग भी इस दूषित पानी के पास में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। वही कुछ लोगों का यह भी कहना है,कि इस पानी से दुर्गंध के कारण कई गंभीर भयानक जैसी बीमारियां भी पनप रही है। लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है, अगर समय रहते सुनवाई हो जाती तो यह घटना नहीं होती। वहीं कुछ लोगों का कहना है, कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते काफी समय से अंडरग्राउंड जा रही विद्युत सप्लाई के तार बॉक्स सड़क पर खुले हुए पड़े हैं विद्युत विभाग को क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

