सांसद आदित्य यादब ने अपने संसदीय क्षेत्र के कई ग्रामों के शोक संतृप्त परिवारों में जाकर शोक संवेदना व्यक्त की, शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पार्टी की तरफ से हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन,

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। समाजवादी पार्टी सांसद आदित्य यादब ने अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जाकर मृतको के परिवारों के घर पहुंच कर शोक संतृप्त परिवारों को शोक संवेदना व्यक्त की।

सांसद आदित्य यादव सहसवान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हुमूपुर चमरपुरा के शोक संतृप्त परिवार के मुखिया हाजी तनवीर अहमद और ग्राम खैरपुर बल्ली मे औसत अली के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की तथा शोक संवेदना व्यक्त की।
गौर तलब है गत दिनों हाजी तनवीर अहमद तथा औसत अली के परिजन सहसवान से दिल्ली जा रहे थे जिनका जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर के पास कार में आग लगने से इनके परिवार के पांच परिजनों की मृत्यु हो गई थीl
इसके पश्चात बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिचौला मे प्रेमपाल सिंह यादव के आवास पर जाकर परिवारजनों से मुलाकात की तथा उन्हें शोक संवेदना व्यक्त कीl
कोतवाली उझानी के अंतर्गत ग्राम कूड़ा नरसिंहपुर स्थित भारत मिंट ऑयल फैक्ट्री मे हुई दिल दहलाने वाली आग की घटना मे प्रेमपाल सिंह यादव के बेटे मुनेंद्र यादव की दबाकर मृत्यु हो गई थीl
इसके बाद शेखूपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम बदरपुर मे भूपेंद्र सिंह पटेल के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की श्री भूपेंद्र पटेल के पुत्र कर्तव्य पटेल का डीएम रोड सिविल लाइन बदायूं पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थीl
इसके पश्चात ग्राम रंझोरा के निवासी महेश यादव के पुत्र मुकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी आज उनके घर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की शोक संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सहसवान विधायक ,पूर्व विधायक आबिद रज़ा, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, शेखपुर विधायक हिमांशु यादव, पूर्व मंत्री/ विधायक भूपेंद्र सिंह राठौर, रजनीश गुप्ता,उदयवीर सिंह शाक्य, सुनील यादव, रचित गुप्ता,सतीश यादव, किशोरी लाल शाक्य, ओमवीर सिंह यादव, नवाब सिंह यादव, अशोक यादव, राजू जाटव, संतोष कश्यप, फरहत अली, अनवर भाई परवेज बबलू, सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे ।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!