तकनीकी शिक्षा से संवर रहा युवाओं का भविष्य, राजकीय आईटीआई में 124 प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जौनेरा में शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 124 प्रशिक्षणार्थियों को शासन द्वारा प्रदत्त टैबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पति एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रांत यादव रहे।

इस अवसर पर विक्रांत यादव ने कहा कि तकनीकी शिक्षा आज के समय में युवाओं के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। मोबाइल फोन और टैबलेट वितरण का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे तकनीक का सही उपयोग कर भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई, जहां संस्थान के स्टाफ ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने सभी 124 प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर संस्थान के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार वार्ष्णेय समेत तूफान सिंह, अंकित सक्सेना, रणजीत कुमार, चन्द्रबोस आजाद, अरविंद कुमार, सोनम, उज्जवल चित्रांश, देवेश शर्मा, ऋषि गोस्वामी, दीपक, ललित सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!