सरकारी जंगल पर वन माफिया का हमला नहीं हो पाई कार्रवाई सरकारी सम्पत्ति पर माफिया हावी वन कर्मियों की आंखें बंद
पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 03 अगस्त 2025
रामसनेही घाट बाराबंकी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत वन माफियाओं की दहशत साफ़ देखी जा सकती है जब सरकारी जंगलों में आरा गरज रहा और विभाग आंखें बन्द करके बैठा है कुछ दिन पूर्व पारा हाजी गाव के पास सरकारी जंगल से सात बेशकीमती पेड़ काट लिया गये लेकिन वन विभाग की कार्यवाही महज दिखावा बनकर रह गई दुसरी बार उसी जंगल से चार पेड़ गायब हो गए हैरानी की बात यह है कि ना तो कोई चौकीदार सख्त हुआ ना ही कोई ठोस कदम विभाग की तरफ से उठाएं गये जंगल कट रहा है और पर्यावरण पर खतरा गहराता जा रहा है
माफियाओं की चालाकी स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लकडकट्टे हर शाम सक्रिय हो जाते हैं और रात के अंधेरे में पेड़ों की कटाई करके लकड़ी इकट्ठा करते हैं जब एक गाड़ी पर हो जाती है तो पिकअप जैसे वाहनों पर लाद करके चंपत हो जाते हैं अब रही बात वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि गिरफ्तार लोगों पर अपनी जेब पोकता करके छोड़ दिया जाता है जिससे माफियाओं के होंसले बुलंद हैं
पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 03 अगस्त 2025

