दाइश की हालिया कार्यवाहिंया अमरीकी और सऊदी षडयंत्र का भाग हैंः हिज़बुल्लाह

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

दाइश की हालिया कार्यवाहिंया अमरीकी और सऊदी षडयंत्र का भाग हैंः हिज़बुल्लाह

इराक़ के हिज़बुल्लाह का कहना है कि देश के कुछ क्षेत्रों में दाइश की हालिया कार्यवाहिंयां, अमरीकी और सऊदी योजना का हिस्सा हैं।
इराक़ के हिज़बुल्लाह के प्रवक्ता ने कहा कि हालिया दिनों में इराक़ के विभिन्न प्रांतों में दाइश ने जो आतंकवादी कार्यवाहियां की हैं वे वास्तव में अमरीका तथा सऊदी अरब की संयुक्त योजना का भाग हैं।  उन्होंने बताया कि इराक़ पर राजनीतिक लक्ष्यों को थोपने के लिए दाइश से यह कार्यवाहियां करवाई जा रही हैं।

मुहम्मद मोहयी ने कहा कि यह दाइश की ओर से स्वेच्छा से की जाने वाली कार्यवाहियां नहीं हैं बल्कि उनसे यह काम करवाया जा रहा है।  उनका कहना है कि अमरीकी, इराक़ पर अपनी इच्छाओं को थोपकर इस देश को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में करना चाहते हैं।  अपनी इस योजना को लागू करने के लिए वे इराक़ के स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी को मैदान से पूरी तरह से हटाना चाहते हैं।  इराक़ के हिज़बुल्लाह के प्रवक्ता ने कहा कि इसीलिए हालिया दिनों में देश के विभिन्न क्षेत्रों में हश्दुश्शाबी पर दाइश से हमले करवाए गए।

Don`t copy text!