इस्लामनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांव पतीसा में पांच गांवो को मुसीबत बना / 800 मीटर का बदहाल मार्ग,
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
इस्लामनगर, बदायूं। ब्लॉक क्षेत्र के गांव पतीसा की 800 मीटर सड़क, इस रास्ते से पांच गांवो का मार्ग जुड़ा हुआ है लेकिन अच्छी सड़क पर चलना हर किसी का सपना होता है, लेकिन 800 मीटर की सड़क पतीसा गांव के लोगों की पिछली 4 साल से मुसीबत बना हुआ है, सड़क बनी तो भ्रष्टाचार की भेंट बन गई, शिकायत की गई तो सुनवाई नहीं हुई, आज भी एक नहीं पांच गांव के लोग इस मार्ग से बदहाली के बीच से होकर गुजर रहे हैं, ग्रामीण परेशान हो चुके हैं और पानी के गड्ढे में कीचड़ में होकर गुजरने वाले लोग आए दिन गिरते रहते हैं, ग्रामीणों को जमा कीचड़ और पानी भरे होने से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है,इसकी शिकायत लगातार की जा रही है लेकिन सुनवाई शून्य है, अब ग्रामीण भी आक्रोशित हैं और आंदोलन करने का मन भी बना लिया है, जिससे सड़क की बदहाली में मुक्तित मिल सके

सहसवान विधानसभा क्षेत्र के गांव पतीसा में होकर पांच गांव के लोग बड़ी संख्या में लगभग सात हजार से लेकर नौ हजार तक लोग इस मैंन रास्ते से होकर गुजरते हैं, लेकिन पतीसा गांव की इस सड़क की हालत वर्तमान समय में इस कादर खराब है की पैदल चलने वाले लोग और स्कूल जाने वाले बच्चे को पैदल चलना भी बमुश्किल काम हो गया है,लेकिन पतीसा गांव के लोग करीब चार साल से इसी पानी भर स्टॉक गंदे कीचड़ से जूझ रहे हैं, इसमें सबसे बड़ी बात तो यह भी है जब चुनाव का दौर चलता है तब लोकसभा से लेकर विधानसभा तक के बड़े-बड़े नेता और विधायक गांव में जाकर विकास की गंगा बहाने के लंबे-लंबे बायदे करते थे और जीतने के बाद वही नेता विकास करना तो दूर गांव की शुद्ध लेना भी छोड़ देते हैं, ऐसे नेताओं पर क्या विश्वास करेगी जनता, ग्रामीणों ने अब मन बना लिया है चुनाव के आने वाले टाइम में चुनाव बहिष्कार करेगी यही जनता और उन नेताओं को सबर सीखने का काम करेगी जनता जो चुनाव के टाइम में लंबे-लंबे बायदे करके चले जाते थे।
इस्लामनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांव पतीसा के ग्रामीणों ने प्रधान से लेकर जिम्मेदार अधिकारियों तक लगाया गंभीर आरोप, पिछले 4 साल से आज तक गांव की तरफ मुड़कर नहीं देखा जिम्मेदार अधिकारी ने शिकायत के बाद भी नहीं ली कोई शुद्ध , अगर किसी भी अधिकारी ने ठोस कदम नहीं उठाया और ना ही गांव की कोई साफ सफाई कराई गई है, लेकिन ग्रामीणों ने समस्या को लेकर शिकायती पत्र भी जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपा,बीडीओ, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद, से लेकर डीएम तक, लेकिन फिर भी नहीं हुई ग्रामीणों की समस्या की कोई सुनवाई, पतीसा के ग्रामीणों ने काफी तादात में इकट्ठे होकर जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का लगाए गंभीर आरोप, आरोप लगाने वाले ग्रामीणों के नाम, दुर्गेश यादव, अजयपाल यादव पत्रकार, अवधेश यादव, वीरेश यादव, लालाराम यादव,पुष्पेंद्र यादव, रामकिशोर यादव, वीरेश यादव, सुखराम यादव, ओमपाल प्रधान जी, संजीव यादव, सुनील यादव, मनवीर यादव, टिल्लू यादव, आदि लोग मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

