कोरोना से उपजी स्थिति का चीन और रूस दुरूपयोग कर रहे हैंः अमरीका

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अमरीकी रक्षामंत्री ने आरोप लगाया है कि कोरोना से उपजी वर्तमान स्थिति का चीन और रूस दुरूपयोग कर रहे हैं।
अमरीका के रक्षामंत्री मार्क स्पेर ने दावा किया है कि विश्व के कुछ देश जिनमें रूस और चीन प्रमुख हैं, विश्व की वर्तमान स्थिति का दुरूपयोग करते हुए महत्वपूर्ण उद्योगों में पूंजी निवेश कर रहे हैं जिससे वे भविष्य में लाभ उठाना चाहते हैं।  उनका कहना था कि नेटो के विरोधी निश्चित रूप में इस बात के प्रयास कर रहे हैं कि वर्तमान परिस्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ा जाए।  इसी बीच अमरीकी के आंतरिक सुरक्षा के मंत्रालय ने दावा किया है कि चीन के नेताओं ने जानबूझकर विश्व से कोरोना वायरस के बारे में जानकारियों को छिपाए रखा ताकि उससे संबन्धित आवश्यक चिकित्सा उपकरण का भण्डार कर सकें।जानकारों का मानना है कि अमरीका में कोरोना वायरस को नियंत्रित करने में विफल रहने के कारण अमरीका के राष्ट्रपति सहित इस देश के अधिकारी इसका आरोप दूसरों पर लगा रहे हैं।

Don`t copy text!