तहसील सभागार में पंचायत निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण की संबंध में एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं । तहसील सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के संबंध में एसडीएम राशि कृष्णा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें बीएलओ और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन करने की बारीकियां को समझाया गया। ताकि गांव में काम के दौरान कोई परेशानी न हो। उप जिलाधिकारी ने कहा कि अगर कहीं दिक्कत आ रही है तो अधिकारियों से संपर्क कर समाधान करें। उन्होंने सभी को उनकी जिम्मेदारियां से अवगत कराया। साथ ही कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए इसमें कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, सुधाकर मिश्रा, मो. मियां, नरेंद्र मौर्य, भूपेंद्र कश्यप, सत्येंद्र पाल आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!