घोषित हॉटस्पॉट घोषित इलाके पर डीएम एसपी बनाएं हुए हैं नजर दिए जा रहे हैं आवश्यक दिशा निर्देश
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स
बाराबंकी। नगर पंचायत सिद्धौर में 2 दिन पूर्व एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा हॉटस्पॉट घोषित कर 3 किलोमीटर तक की सभी सीमाओं को सील करा दिया था। उसके बाद से लगातार प्रशासन पूरे कस्बे में सैनिटाइज करवा रहा है। इसके अलावा नगर पंचायत में सर्वे करवाकर क्षेत्र के जनसेवा केंद्रों के ऑपरेटरों से सर्वे रिपोर्ट फीडिंग कराने का काम शुरू कराया गया। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी सिद्धौर का कार्यालय सादुल्लापुर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में शिफ्ट किया गया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।सिद्धौर कस्बे में एक महिला की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन द्वारा नगर पंचायत सिद्धौर की सभी सीमाओं को सील कर हॉटस्पॉट घोषित किया गया था। मंगलवार को जिला अधिकारी आदर्श सिंह पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी सिद्धौर पहुंचकर जायजा लिया और नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी सिरौली गौसपुर प्रतिपाल सिंह चैहान को निर्देश दिया कि नगर पंचायत में होम डिलीवरी की पूरी रूपरेखा तैयार कर लोगों को आवश्यक वस्तुएं सुनिश्चित कराई है। जिसके लिए फल दूध सब्जी दवाओं के साथ-साथ नगर पंचायत के 6 कोटेदारों को भी निर्देशित किया की मशीन लेकर घर-घर अंगूठा लगवा लेंगे उसके बाद उनके घर से थैला लेकर कार्ड धारकों का राशन घर तक पहुंचाएं। कोरोना पॉजिटिव महिला को मदारपुर निवासी एक व्यक्ति अपनी बाइक पर बैठाकर थोड़ी दूर ले गया था। उसे भी प्रशासन ने चिन्हित कर आज क्वॉरेंटाइन कराया गया। नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर कोरोना पॉजिटिव महिला को खाना देने वाले आदर्श इंटर कॉलेज के चपरासी के घर को भी सैनीटाइज कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा विकास खंड सिद्धौर क्षेत्र की 96 ग्राम पंचायतों में सरकार की महत्वपूर्ण मनरेगा योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों की निगरानी के लिए खंड विकास अधिकारी सिद्धौर को ग्राम पंचायत सादुल्लापुर के पंचायत भवन में हॉटस्पॉट तक कार्यालय बनाने के निर्देश दिए।शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

