अस्पताल प्रबंधक के साथ लोगों ने की मारपीट मुकदमा दर्ज,तीन गिरफ्तार

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। कस्बा अलापुर के बदायूं फर्रुखाबाद हाईवे पर ककराला मोड पर स्थित इनाया हॉस्पिटल के प्रबंधक नदीम के साथ कस्बे के ही लोगों ने मारपीट कर दी जिस पर नदीम ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि कस्बा अलापुर में गुरुवार की शाम करीब 9:00 बजे इनाया हॉस्पिटल के प्रबंधक नदीम ने कुछ लोगों को शराब पीने से मना किया था इस बात से नाराज होकर कस्बे के ही रहने वाले लोगों ने परिवार के लोगों को बुलाकर प्रबंधक के साथ मारपीट कर दी जिसकी रिकॉर्डिंग अस्पताल के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई उसमें शराबी के परिजन डॉक्टर नदीम के संग मारपीट करते हुए नजर आ रहे थे नदीम ने इसकी शिकायत थाना अलापुर पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को पकड़ने की कोशिश की मगर वह मौके से भाग गए जिस पर पुलिस ने दिन शुक्रवार को मारपीट करने वालों में तीन युवक आसिफ पुत्र इशरत अली, आशिक पुत्र मुसाबिर अली,कासिम पुत्र आसिफ को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है
वहीं थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कुछ लोगों ने अस्पताल के प्रबंधक नदीम के साथ मारपीट की। घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!