देश और राष्ट्र से बढ़कर कोई नहीं हम आपस में मिलकर रहे हमने भले ही पूजा पद्धति बदली है,
मुकीम अहमद अंसारी
हम सब आपस में भाई भाई है धर्म के नाम पर ना हो सामाजिक भेदभाव,
धर्मांतरण पर रोक लगनी चाहिए।
“मुख्य वक्ता डॉ0 इंद्रेश कुमार”
सहसवान, बदायूं। तूबा मैरिज हॉल में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक एवं मार्गदर्शक कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर इंद्रेश कुमार ने संबोधित किया जिसमें नगर व ग्रामीण से आए लोगों ने बहुत ही उत्साह के साथ संबोधन को सुना। कार्यक्रम की मुख्य रूपरेखा क्षत्रिय समाज सांझा मिलन स्नेह समारोह आओ जड़ों से जुड़े था। जिसमें हमारे बुजुर्ग हमारी विरासत है सनातनीय क्षत्रिय समाज मुस्लिम सनातनीय क्षत्रिय समाज के दोनों लोगों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता डॉ इंद्रेश कुमार ने कहा देश और राष्ट्र से बढ़कर कोई नहीं है हम आपस में मिलकर रहे हैं और देश को दंगा मुक्त कराए हमने भले ही पूजा पद्धति बदली है हम सब आपस में भाई-भाई हैं आपस में हम सभी को प्रेम और स्नेह के साथ रहना चाहिए हम सब हिंदुस्तानी हैं धर्म के नाम पर ना हो सामाजिक भेदभाव और धर्मांतरण पर रोक लगनी चाहिए हम सभी को गंगा जमुनी तहजीब में रहना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक मोहम्मद कमर चौधरी ने आए हुए सभी अतिथियों का शाॅल व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया ओर मंच पर उपस्थित मुख्य वक्ता डॉक्टर इंद्रेश कुमार ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी दिव्यानंद योगी राज वैष्णवी अखाड़ा विशिष्ट अतिथि कारी अबरार जमाल विजय बाबू अग्रवाल थे। जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय संयोजक सरताज मसूरी क्षेत्रीय संयोजक शाह आलम प्रांत संयोजक राम मुशर्रफ मेरठ प्रांत ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता नामित गुप्ता विभाग संयोजक रिजवान सैफी अतुल सक्सेना फौजी सामाजिक समरसता मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री तुषार कांत हिंदुस्तानी सहित सैकड़ो की तादात में लोग उपस्थित रहे सुबह से मौसम खराब होने के बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

