खेत में जबरन बकरियो का खड़ी फसल में करा दिया प्रवेश, विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल पीड़ित ने तीन लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम ब्योरा कासिमाबाद निवासी अंकित शर्मा पुत्र अशोक शर्मा ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि मेरे खेत में खड़ी फसल मैं जबरन अब्दुल सलाम पुत्र हसरत अली सलमान पुत्र अब्दुल सलाम फरमान पुत्र अब्दुल सलाम ने कई बकरियां जबरन प्रवेश कर दिया बकरियां ने खेत में घुसकर फसल को नष्ट करना शुरू कर दिया जिसका उसने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने उसे लाठी डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया पीड़ित अंकित शर्मा ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मामले की अपराध संख्या 221धारा115/2, 351/2, 351/3, 352 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

