कब्रिस्तान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है जो मुस्लिम समाज का दशकों पुराना कब्रिस्तान है इसमें पुरखों की कब्र है यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली, बदायूं। नगर में स्थित कब्रिस्तान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जो मुस्लिम समाज का दशकों पुराना कब्रिस्तान है। इसमें पुरखों की कब्रें है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मुस्लिम समुदाय का आरोप है कि सपा नेता भूमाफिया समय-समय पर कब्रिस्तान की पैमाइश कर ठियाबंदी करने की नाकाम कोशिश करता हैं। और मिट्टी डालकर भराव करना चाहता है। शमशाद, यासीन बेग, अजीज समेत कई दर्जन लोगों ने एसडीएम राशि कृष्णा व तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि यह उनके पुरखों के कब्रिस्तान की जमीन है जो अब आबादी क्षेत्र में आ गई है। जमीन की कीमत बढ़ने के कारण भूमाफिया इस पर नजरें गड़ाए हुए हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन का बैनामा करा लिया है। यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और लेखपाल भी आरोपियों के साथ मिले हुए हैं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम व तहसीलदार ने बिसौली कोतवाली पुलिस को मौका मुआयना कर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है। वही स्थानीय लोगों ने इस विवाद से माहौल बिगड़ने की आशंका जताई है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

