चांट बेचकर दो वक्त की रोजी-रोटी पैदा करने वाले युवक का आशियाना उखाड़ कर फेंका

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान , बदायूं। चांट बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले व्यक्ति का एक दबंग व्यक्ति ने बांस बल्ली उखाड़ कर फेंकी बता दे।

करन, पुत्र तुलसीराम, मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी काफी वर्षों से अपने चांट का ठेला चार नंबर चौकी के पास लगता था जिसको लेकर प्रार्थी का आरोप है, कि वह अपना ठेला लगाने का रमाशंकर नाम के एक युवक को सौ रुपए प्रतिदिन देता था जबकि प्रार्थी अपना ठेला नगर पालिका की जगह पर खड़ा करके अपनी चांट को बेचता था कुछ समय से पैसा ना देने को लेकर युवक नाराज हो गया और ठेला न लगाने की धमकी देते हुए उसकी चांट का ठेला नहीं लगने दें रहा है। जिसका विरोध करने पर प्रार्थी को उक्त युवक ने गाली गलौज कर मारपीट करने लगा जिसको लेकर पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!