दुकान का जाल काटकर चोर ने एक लाख अस्सी हजार रुपए नकदी की चोरी

मुकीम अहमद अंसारी

चोर दुकान के सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद,पीड़ित ने केमरे में कैद आरोपी के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज

बदायूं। थाना कादरचौक क्षेत्र के कस्बा निवासी उस्मान सैफी पुत्र गुलशेर सैफी ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी कस्बे में ही किराने की दुकान है बीती रात में अपनी गोलक में एक लाख अस्सी हजार रुपए की नगदी रख कर गया था जब उसने सुबह दुकान खोली तो दुकान का जाल उसने कटा देखा उसने जब गोलक खोल कर देखी तो उसमें से जाते समय रखी एक लाख अस्सी हजार रुपए की नगदी नदारद मिली पीड़ित उस्मान सैफी ने जब दुकान में सुरक्षा की दृष्टि से त्रिनेत्र सेवा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें कस्बे का ही शेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र कुंवरपाल गोलक से उपरोक्त रकम की चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में फुटेज नजर आई जिस पर पीड़ित उस्मान सैफी ने आरोपी के विरुद्ध कादर चौक में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के दिए गए प्रार्थना पत्र पर अपराध संख्या 278 धारा 305, 331/4 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!