दबंग हमलाबरो ने थाना कोतवाली के सामने ही दिखाई दबंगई रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के सामने ही साइबर कैफे पर लिखवा रहा था प्रार्थना पत्र दबंगो ने थाने के सामने ही पीड़ित को सड़क पर डालकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना उसावा क्षेत्र निवासी दिनेश पुत्र राजवीर निवासी कलेक्टर गंज ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की ग्राम के ही राजकुमार, बबलू पुत्र उदयवीर से मेड काटने पर विवाद हो गया था उपरोक्त लोगों ने उसके साथ खेत पर मारपीट की मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पीड़ित थाना कोतवाली गया जहां पुलिस ने पीड़ित से लिखित में प्रार्थना पत्र देने को कहा जिस पर वह थाना कोतवाली के सामने ही साइबर कैफे पर प्रार्थना पत्र तैयार कर रहा था कि इसी बीच राजकुमार पुत्र देवी राजू पुत्र भूरे ने उसे पकडकर थाने के सामने ही सड़क पर डालकर मारपीट की तथा जब उसने भागने का प्रयास किया तो उसे दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 146 धारा 115/2,351/3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा घायल दिनेश को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावा भेजा है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!